What is the reason of eye problem?
: आंखों की बनावट परिचय- मनुष्य के पास किसी भी वस्तु को देखने के लिए जो आंखें होती हैं, उन आंखों की बनावट आकृति में जितनी छोटी होती है, वह उतनी ही सूक्ष्म होती है। आंखों की बनावट की दृष्टि से इसे तीन भागों में विभाजित किया जा सकता है- 1. श्वेत मंडल- यह आंख का बाहरी भाग होता है जो कुछ मोटा होने के कारण आंख के अन्दर के भागों की रक्षा भी करता है। इस भाग से जुड़ा कनीनिका और स्वच्छ मंडल होता है और इस भाग की पांच तह होती हैं। यह भाग पारदर्शक भी होता है। इस भाग के द्वारा ही आंखों को देखने की शक्ति मिलती है। 2. कोरायड- श्वेत भाग के पास जो भाग होता है उसमें छोटी-छोटी रक्तकोशिकाओं का जाल सा बिछा रहता है। इस भाग को कोरायड कहते हैं। इस भाग के द्वारा ही आंखों को खून मिलता है। 3. छायापट- कोरायड भाग के साथ लगे मध्यपटल में उपतारा होता है और इसके साथ जुड़े भाग को छायापट कहते हैं। आंखों के रोग- यदि आंखों में किसी प्रकार का इन्फैक्शन हो जाता है तो इस कारण से आंखों में अनेक प्रकार के रोग हो जाते हैं। जिसकी वजह से व्यक्ति को देखने में काफी दिक्कत होने लगती है। कभी-कभी इस रोग के कारण व्यक्ति अंधा भी...